गहलोत की जगह इस बार रघु शर्मा को बनाया गया गुजरात चुनाव का प्रभारी, दमन दीव और दादरा नगर हवेली की भी जिम्मेदारी

By: Ankur Fri, 08 Oct 2021 12:04:13

गहलोत की जगह इस बार रघु शर्मा को बनाया गया गुजरात चुनाव का प्रभारी, दमन दीव और दादरा नगर हवेली की भी जिम्मेदारी

कांग्रेस संगठन ने राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को गुजरात, दमन दीव और दादरा नगर हवेली का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रघु शर्मा को प्रभारी बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। रघु शर्मा को संगठन के लिहाज से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 2017 में गुजरात विधानसभा के चुनाव के समय अशोक गहलोत गुजरात के प्रभारी थे। जो जिम्मेदारी पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत को दी गई थी वही जिम्मेदारी कांग्रेस हाईकमान ने अब रघु शर्मा को दी है। गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकट बांटने से लेकर पूरा चुनाव अभियान रघु शर्मा की देखरेख में चलेगा। प्रभारी होने के कारण सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सीधे संपर्क में रहेंगे। रघु शर्मा को एआईसीसी इंचार्ज बनाया है, लेकिन सचिव या महासचिव का पद नहीं दिया गया। अब तक राष्ट्रीय सचिव या म​हासचिव ही राज्यों के प्रभारी बनते आए हैं।

रघु शर्मा को गुजरात जैसे राज्य का प्रभारी बनाए जाने पर कई तरह की सियासी चर्चाएं हैं। पिछले दिनों रघु शर्मा ने दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर अहम मुलाकात की थी। उस मुलाकात के बाद ही इस नई जिम्मेदारी की रूपरेखा बनी थी। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपना काफी अहम जिम्मेदारी मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी देकर कांग्रेस हाईकमान ने रघु शर्मा को बड़ा टास्क देने के साथ सियासी मैसेज भी दिया है।

गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में एआईसीसी प्रभारी होना एक फुल टाइम काम है। चुनावी राज्य वाले प्रभारी की जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य मंत्री का पद बरकरार रहता है या नहीं, यह आने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल में साफ हो जाएगा। चुनावी राज्य में किसी नेता के पास प्रभारी के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री जैसे जनता से जुड़े रोजाना काम वाले महकमे का रहना संभव नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रघु शर्मा को मंत्री की जगह राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी की फुल टाइम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान में आज से रविवार तक लगेगा कोरोना वैक्सीनेशन का मेगा कैंप, लगाई जाएगी 37 लाख डोज

# मुंबई : ईरान से मूंगफली के तेल की खेप में छिपाकर लाई गई 125 करोड़ की हेराइन, DRI ने पोर्ट पर छापा मारकर पकड़ी

# कोटा : बिजली लाइनों की मरम्मत के कारण आमजन को होगी परेशानी, 7 घंटे तक बंद रहेगी लाइट

# RBI Monetary Policy: RBI ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, GDP ग्रोथ रेट 9.5% पर बरकरार

# IPL-14 : कोलकाता ने बंद किए मुंबई के रास्ते! जानें-मैच के बाद क्या बोले मोर्गन और सैमसन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com